संदेश
‘‘मनुर्भव व जनया दैव्यं जनम’’ वेद के इस पवित्र मंत्र में बहुत प्रसिद्ध उक्ति आदेश रूप में है – मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो। मनुष्यता के गुण हैं कि मनुष्य उदार हो, करुणाशील हो सहानुभूति पूर्ण हो। मनुष्य का लक्ष्य भी यहां बताया गया है- वह है देवश्रेणी में पहुंचना। ‘‘देवो दानाद्धा’’ – देव मूल रूप में वह है जो मनुष्य को या समस्त विश्व को कुछ न कुछ देता है। इस अर्थ में ‘‘विद्धांसो हि देवा’’ अर्थात् विद्धान भी देव है क्योंकि वह विद्याओं का दान करता है। अगर आप देवत्य प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ज्ञान प्राप्त करके ज्ञानवान बनना होगा उस ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए करना होगा।
‘‘चरैवैति चरैवैति’’ की वैदिक संकल्पना को साकार करते हुये यह महाविद्यालय अपनी वैविध्यपूर्ण पाठ्यचर्या द्वारा, आपको ज्ञानवान बनाने एवं सच्चे अर्थों में ऐसे मानव बनाने के लिए सत्त संकल्पित है जो ‘‘सर्वस्य प्रसविता’’ अर्थात् सबके प्रेरक हों।
अन्त्योदय लक्ष्य के साथ अन्त्योदय पथ पर निरन्तर चलते हुये मेरे प्रयास आप सबके सहयोग से सुललित हो, इसी आकांक्षा के साथ ……
प्रोफे0 रत्ना गुप्ता
प्राचार्या
दयानन्द महिला प्रशिक्षण महाविद्यालय,
कानपुर

